सेंसेक्स: 80,436 +295 निफ्टी: 24,541 +92 सोना: ₹72,450 +180 चांदी: ₹84,200 +350
रफ्तार न्यूज़ 24x7 �� 1,420 पाठक लाइव
�� विज्ञापन: +91 9006136690
TEAM INDIA LIVE
�� भारतीय पुरुष व महिला टीम के लाइव स्कोर लोड हो रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा बड़ी खबरें लोड हो रही हैं...
मुख्य समाचार (नवीनतम सबसे ऊपर)

कैमूर: सड़क पर पानी की तरह बह गई 1 करोड़ की शराब, 8344 लीटर विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

September 29, 2026 | रिपोर्टर: परवेज़ खान

​कैमूर/मोहनिया:बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरने की दिशा में कैमूर प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कैमूर जिले के मोहनिया चेक पोस्ट पर भारी मात्रा में पकड़ी गई विदेशी शराब को प्रशासन ने बुलडोजर (JCB) से कुचलवा कर नष्ट कर दिया। नष्ट की गई शराब की बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
​डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
बिहार में शराबबंदी कानून के तहत जब्त की गई शराब को जिलाधिकारी (DM) के आदेश पर विनष्ट करने का प्रावधान है। इसी कड़ी में, वाहन चेकिंग के दौरान मोहनिया उत्पाद विभाग और जिला पुलिस द्वारा पकड़ी गई इस शराब को कैमूर जिलाधिकारी कुमार अनुराग के सख्त आदेश पर नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे, जिनकी देखरेख में 8344 लीटर शराब पर बुलडोजर चलाया गया।
​
सड़क पर बहती दिखी हजारों लीटर शराब
जब एक करोड़ रुपये कीमत वाली इस विदेशी शराब की बोतलों और कार्टन पर जेसीबी का भारी भरकम पहिया चला, तो हजारों लीटर शराब सड़क पर पानी की तरह बहती नजर आई। यह नजारा इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।
​जिले के अन्य थानों में भी नष्ट की गई शराब
आज केवल मोहनिया चेक पोस्ट पर ही नहीं, बल्कि डीएम के आदेश पर जिले के भभुआ, चांद, रामगढ़ और दुर्गावती थाना क्षेत्रों में भी अलग-अलग मामलों में जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
​कैमूर: सड़क पर पानी की तरह बह गई 1 करोड़ की शराब, 8344 लीटर विदेशी शराब पर चला बुलडोजर?
मोहनिया उत्पाद चेक पोस्ट के प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, "मोहनिया चेक पोस्ट पर कांड संख्या 417/26 के तहत 8344 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई थी। कैमूर डीएम कुमार अनुराग के आदेशानुसार आज मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में इस पूरी खेप को जेसीबी के माध्यम से नष्ट किया गया है।"
​Tags:
#KaimurNews #BiharNews #BiharLiquorBan #MohaniaCheckPost #KaimurPolice #LiquorDestroyed #BiharGovernment #JCBAction #KaimurDM #BiharUpdate #CrimeNewsBihar