राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज 2026 में उत्कृष्ट योगदान के लिए कैमूर के शिवम कुमार सम्मानित।
September 10, 2026
| रिपोर्टर: परवेज़ खान
कैमूर/पटना: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (BSACS), पटना द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के मार्गदर्शन में युवाओं एवं किशोर-किशोरियों के बीच एचआईवी/एड्स, स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन 01 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर किया गया। जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागियों ने 08 सितंबर 2026 को ए.एन. कॉलेज, बोरिंग रोड, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से प्रथम विजेता 2 सदस्य प्रतिभागियों ने अपने नोडल शिक्षक के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 1500 विद्यालयों के करीब 4000 किशोर-किशोरियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र दे कर पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक राज एवं अंशु राज अब क्षेत्रीय (रीजनल) रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
*इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अथिति बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक श्री सुमित कुमार,श्री मनोज कुमार सिन्हा, संयुक्त निदेशक (आई.ई.सी.), BSACS, श्री आलोक सिंह, सहायक निदेशक (युवा), प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत प्राचार्या आदि संयुक्त से कैमूर जिले के शिवम कुमार को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।शिवम कुमार ने रिसोर्स पर्सन व क्विज मास्टर के रूप में बिहार के भोजपुर,वैशाली, सारण,सिवान,गोपालगंज,पश्चिम चंपारण,पूर्वीचंपारण,सीतामढ़ी,शिवहर,मुजफ्फरपुर,दरभंगा,मधुबनी,पूर्णिया,अररिया,किशनगंज,कटिहार ,आदि जिलों में जाकर जिला स्तरीय बिहार रेड रिबन क्विज 2026 कार्यक्रमों का सफल संचालन एवं समन्वय किया।*
उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, भेदभाव समाप्त करने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।इस दौरान हजारों युवाओं एवं प्रतिभागियों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जागरूकता, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार तथा सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही रेड रिबन क्विज के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस और जनजागरूकता का प्रभावी संदेश समाज तक पहुँचाया गया।
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (BSACS), पटना द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के मार्गदर्शन में युवाओं एवं किशोर-किशोरियों के बीच एचआईवी/एड्स, स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 01 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर किया गया। जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागियों ने 08 सितंबर 2026 को ए.एन. कॉलेज, बोरिंग रोड, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से प्रथम विजेता 2 सदस्य प्रतिभागियों ने अपने नोडल शिक्षक के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 1500 विद्यालयों के करीब 4000 किशोर-किशोरियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र दे कर पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक राज एवं अंशु राज अब क्षेत्रीय (रीजनल) रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
*इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अथिति बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक श्री सुमित कुमार,श्री मनोज कुमार सिन्हा, संयुक्त निदेशक (आई.ई.सी.), BSACS, श्री आलोक सिंह, सहायक निदेशक (युवा), प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत प्राचार्या आदि संयुक्त से कैमूर जिले के शिवम कुमार को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान, समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।शिवम कुमार ने रिसोर्स पर्सन व क्विज मास्टर के रूप में बिहार के भोजपुर,वैशाली, सारण,सिवान,गोपालगंज,पश्चिम चंपारण,पूर्वीचंपारण,सीतामढ़ी,शिवहर,मुजफ्फरपुर,दरभंगा,मधुबनी,पूर्णिया,अररिया,किशनगंज,कटिहार ,आदि जिलों में जाकर जिला स्तरीय बिहार रेड रिबन क्विज 2026 कार्यक्रमों का सफल संचालन एवं समन्वय किया।*
उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, भेदभाव समाप्त करने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।इस दौरान हजारों युवाओं एवं प्रतिभागियों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जागरूकता, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार तथा सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही रेड रिबन क्विज के माध्यम से स्वास्थ्य, फिटनेस और जनजागरूकता का प्रभावी संदेश समाज तक पहुँचाया गया।
�� आज की खास डील्स व ऑफर्स (Sponsored)