सेंसेक्स: 80,436 +295 निफ्टी: 24,541 +92 सोना: ₹72,450 +180 चांदी: ₹84,200 +350
रफ्तार न्यूज़ 24x7 �� 1,420 पाठक लाइव
�� विज्ञापन: +91 9006136690
TEAM INDIA LIVE
�� भारतीय पुरुष व महिला टीम के लाइव स्कोर लोड हो रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा बड़ी खबरें लोड हो रही हैं...
मुख्य समाचार (नवीनतम सबसे ऊपर)

कैमूर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की अवैध शराब जब्त, हरियाणा का चालक गिरफ्तार

September 20, 2026 | रिपोर्टर: परवेज़ खान
भभुआ/कैमूर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की खेप राज्य में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की है। यह खेप चंडीगढ़ से बिहार के सुपौल ले जाई जा रही थी।
592 पेटियों में भरी थी 5310 लीटर शराब
उत्पाद विभाग की टीम को पहले से ही आशंका थी कि कंटेनर के जरिए शराब की बड़ी खेप बिहार में प्रवेश करने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद मोहनिया चेकपोस्ट पर एक मिनी कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान कंटेनर के अंदर छिपाकर रखी गई 592 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 5310 लीटर अवैध शराब मौजूद थी। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है।
हरियाणा का कंटेनर चालक गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के चरखी गांव निवासी 28 वर्षीय अक्षय कुमार (पिता - मनेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में अक्षय ने बताया कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ से लोड की गई थी और इसकी डिलीवरी बिहार के सुपौल में होनी थी।
​बड़े सिंडिकेट की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब पुलिस और उत्पाद विभाग की जांच का दायरा सिर्फ चालक तक सीमित नहीं है। चंडीगढ़ से शराब की खेप भेजने वाले और सुपौल में इसे रिसीव करने वाले गिरोह की पहचान की जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इसके पीछे एक बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। चालक के मोबाइल फोन और संपर्कों को खंगाला जा रहा है।
मोहनिया चेकपोस्ट के उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों, चेकपोस्ट और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की 24 घंटे सघन जांच की जा रही है ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले शराब तस्करों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
​Tags:

#KaimurNews #BiharNews #LiquorBanBihar #ExciseDepartment #MohaniaCheckpost #SharabBandi #BiharPolice #Supaul #CrimeNewsBihar #LiquorSmuggling #KaimurUpdates