सेंसेक्स: 80,436 +295 निफ्टी: 24,541 +92 सोना: ₹72,450 +180 चांदी: ₹84,200 +350
रफ्तार न्यूज़ 24x7 �� 1,420 पाठक लाइव
�� विज्ञापन: +91 9006136690
TEAM INDIA LIVE
�� भारतीय पुरुष व महिला टीम के लाइव स्कोर लोड हो रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा बड़ी खबरें लोड हो रही हैं...
मुख्य समाचार (नवीनतम सबसे ऊपर)

भभुआ रोड स्टेशन पर शराब तस्करों का भंडाफोड़: 9 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार, 46 लीटर से ज्यादा शराब जब्त

September 21, 2026 | रिपोर्टर: परवेज़ खान

​भभुआ/कैमूर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन रेल पुलिस भी इन पर लगातार शिकंजा कस रही है। ताजा मामला कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन का है, जहां जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) की CPDS टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई इस छापेमारी में पुलिस ने 9 महिलाओं सहित कुल 
10 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
​
दर्ज हुई एफआईआर, 46 लीटर से अधिक शराब बरामद
पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 46.640 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसमें 3.24 लीटर विदेशी और 43.8 लीटर देसी शराब शामिल है। CPDS टीम (DDU) के संदीप कुमार की शिकायत पर भभुआ रोड रेल थाने में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2022 की धारा 30(a) के तहत कांड संख्या 27/26 दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक (PSI) रामचंद्र राम को सौंपी गई है।

​रोहतास और वैशाली के रहने वाले हैं सभी तस्कर
शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पुरुष और नौ महिलाएं शामिल हैं। पुरुष आरोपी की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी सत्येन्द्र पाण्डेय (56 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार सभी 9 महिलाएं रोहतास जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों (डालमियानगर, डिहरी, संजौली, बिक्रमगंज, सासाराम और अकोढ़ी गोला) की रहने वाली हैं। इनमें राजमुनी देवी, इन्द्रमणी देवी, विंध्याचली कुमारी, सुमन देवी, डोमनी देवी, संजू देवी, शिमला देवी, निभा देवी और कविता देवी शामिल हैं।
​
चेकिंग के दौरान मिली थी गुप्त सूचना
भभुआ रोड जीआरपी के एएसआई (ASI) उपेंद्र राम ने बताया कि ट्रेनों और स्टेशन परिसर में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) स्टेशन से ही ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर 9 महिलाओं और एक पुरुष को ट्रेन से उतारा गया। जब इनकी तलाशी ली गई, तो सभी के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
​#BiharNews #KaimurNews #BhabuaRoadStation #LiquorBanBihar #BiharPolice #GRP #CrimeNews #BiharCrime #SharabBandi #Rohtas #Vaishali