सेंसेक्स: 80,436 +295 निफ्टी: 24,541 +92 सोना: ₹72,450 +180 चांदी: ₹84,200 +350
रफ्तार न्यूज़ 24x7 �� 1,420 पाठक लाइव
�� विज्ञापन: +91 9006136690
TEAM INDIA LIVE
�� भारतीय पुरुष व महिला टीम के लाइव स्कोर लोड हो रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा बड़ी खबरें लोड हो रही हैं...
मुख्य समाचार (नवीनतम सबसे ऊपर)

कैमूर: भीषण सड़क हादसे में 9वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम; प्रशासन ने सौंपा 20 हजार का चेक

September 29, 2026 | रिपोर्टर: परवेज़ खान

​कैमूर/मोहनिया: जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलौंधा मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 9वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप और त्वरित मुआवजे के बाद हटा लिया गया।
​स्कूल जाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, कैथियां गांव की रहने वाली 12 वर्षीय खुशी कुमारी (पुत्री- अरविंद कुमार सिंह के परिवार से) रोज की तरह सुबह करीब 9:30 बजे अपनी साइकिल से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कटरा कलां पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह सिलौंधा मोड़ के पास पहुंची, गिट्टी से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने उसे बेरहमी से रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव छिटककर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। घटना के बाद अनियंत्रित डंपर भी सड़क पर ही पलट गया, जबकि मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया।
​
परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर बीच सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
​अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, सौंपा गया चेक
सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार, कुदरा प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शांभवी श्रीवास्तव और मोहनिया बीडीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।
​मौके पर मौजूद कुदरा बीडीओ शांभवी श्रीवास्तव ने बताया, "सड़क हादसे में बच्ची की मौत के बाद ग्रामीण और परिजन अनुदान राशि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पारिवारिक लाभ योजना के तहत नियमानुसार 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक तत्काल प्रभाव से मृतका के पिता को हस्तगत करा दिया गया है। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है।"
​
दो घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
प्रशासनिक आश्वासन और त्वरित आर्थिक सहायता मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और लगभग दो घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
​Tags:
#KaimurNews #Mohania #RoadAccident #BiharNews #KaimurPolice #TragicAccident #BiharUpdate #LocalNews #HindiNews #BiharAdministration