मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा: दो जीएनएम के बीच मारपीट, फर्जी सर्टिफिकेट और दबंगई के आरोप में एसडीएम से शिकायत
September 10, 2026
| रिपोर्टर: परवेज़ खान
कैमूर/मोहनियां: मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में दो जीएनएम के बीच जमकर हुई मारपीट चला हाई वोल्टेज ड्रामा मामला पहुँचा मोहनिया SDM के पास जाँच शुरू।
दो जीएनएम के बीच जमकर मारपीट अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में कार्यरत जीएनएम क्रांति जायसवाल पर वर्षों से अस्पताल में ड्यूटी करने और साथियों के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप,इतना पॉवरफुल की 15 साल से आज तक मोहनियां अनुमंडल अस्पताल से नहीं हुआ तबादला हुआ भी तो 15 दिन में फिर वापस हो जाता है ।अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया मे दो जीएनएम के बीच मारपीट का मामला अब मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी के पास पहुंच गया है। जहां आधा दर्जन की संख्या में अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया की जीएनएम अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर अस्पताल में कार्यरत जीएनएम क्रांति जायसवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मारपीट का आरोप लगाया साथ ही अस्पताल से मरीजों को बरगलाकर प्राइवेट क्लीनिक में ले जाने का भी आरोप लगाया है। आरोप के अनुसार क्रांति जायसवाल अपना उम्र बेटे की उम्र से 8 साल बड़ा दिखा रही हैं जिससे साबित होता है कि सर्टिफिकेट उनके फर्जी है। क्योंकि 8 साल की उम्र में ना तो कोई मां बन सकता है और ना ही उसकी डिलीवरी हो सकती है । उनके कागजातों की भी जांच होनी चाहिए क्योंकि यह फर्जी कागजात के आधार पर अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में नौकरी कर रही हैं मोहनिया की रहने वाली है इस कारण लगातार वह दबंगई करते रहती हैं
मोहनिया SDM रत्ना प्रियदर्शिनी ने बताया अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया के जीएनए आई थी उनका आरोप है कि क्रांति जयशवाल मारपीट करती है साथ ही कई आरोप लगाई है मामले को जाँच कर जल्द कार्रवाई की जायेगी।
�� आज की खास डील्स व ऑफर्स (Sponsored)