सेंसेक्स: 80,436 +295 निफ्टी: 24,541 +92 सोना: ₹72,450 +180 चांदी: ₹84,200 +350
रफ्तार न्यूज़ 24x7 �� 1,420 पाठक लाइव
�� विज्ञापन: +91 9006136690
TEAM INDIA LIVE
�� भारतीय पुरुष व महिला टीम के लाइव स्कोर लोड हो रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा बड़ी खबरें लोड हो रही हैं...
मुख्य समाचार (नवीनतम सबसे ऊपर)

कैमूर में चुनाव आयोग के खिलाफ राजद का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

September 26, 2026 | रिपोर्टर: परवेज़ खान
कैमूर (भभुआ): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भभुआ शहर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। निवर्तमान राजद जिलाध्यक्ष अकलू राम के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से निकले जुलूस ने एकता चौक पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
राजद नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण), और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए। रामगढ़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा नीतियों से निष्पक्ष चुनाव प्रणाली प्रभावित हो रही है। यह प्रदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ किया गया।
प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' की 23 सितंबर की एक रिपोर्ट का भी हवाला दिया। नेताओं के अनुसार, रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के भीतर निर्णयों को लेकर असहमति है और दो चुनाव आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी—ने पिछले 10 महीनों में SIR, नए मतदाताओं के पंजीकरण और डिजिटल प्रणालियों के केंद्रीकरण जैसे मुद्दों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
राजद प्रतिनिधिमंडल ने कैमूर जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उन पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही बिहार, बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों पर सवाल उठाते हुए उन्हें रद्द कर पूरी पारदर्शिता के साथ दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की गई।

​इस विरोध प्रदर्शन में अजीत सिंह, भोलानाथ सिंह, आशिफ मुन्ना खां, बिरजू पटेल, जनार्दन उपाध्याय, अमजद खान, अखिलेश पटेल, सुबास यादव सहित भारी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​#KaimurNews #RJDProtest #ElectionCommission #GyaneshKumar #BiharPolitics #FairElections #TejashwiYadav #LaluYadav #Kaimur #BhabuaNews #RJD #BiharNews