सेंसेक्स: 80,436 +295 निफ्टी: 24,541 +92 सोना: ₹72,450 +180 चांदी: ₹84,200 +350
रफ्तार न्यूज़ 24x7 �� 1,420 पाठक लाइव
�� विज्ञापन: +91 9006136690
TEAM INDIA LIVE
�� भारतीय पुरुष व महिला टीम के लाइव स्कोर लोड हो रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा बड़ी खबरें लोड हो रही हैं...
मुख्य समाचार (नवीनतम सबसे ऊपर)

कैमूर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: चालान कटने से भड़के युवक ने सड़क पर रोकी मंत्री की गाड़ी, धरने पर बैठा

September 28, 2026 | रिपोर्टर: परवेज़ खान
मोहनिया (कैमूर): बिहार के कैमूर जिले में सोमवार की शाम उस वक्त बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटे जाने से नाराज एक बाइक सवार ने बिहार सरकार के मंत्री का काफिला ही रोक दिया। मामला मोहनिया के चांदनी चौक का है, जहां युवक ने पटना से भभुआ जा रहे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र की गाड़ी के ठीक आगे अपनी बाइक लगा दी और सड़क पर धरने पर बैठ गया।
​
दुकान के बाहर खड़ी थी बाइक, कट गया चालान
जानकारी के अनुसार, मोहनिया प्रखंड के बेलौड़ी निवासी बिट्टू कुमार पटेल की भभुआ रोड में दुकान है। सोमवार शाम करीब 6 बजे उसने अपनी दुकान के बाहर सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रैफिक पुलिस ने उसकी बाइक का चालान काट दिया। चालान कटने से बिट्टू इस कदर नाराज हुआ कि उसने सीधे मंत्री के काफिले को ही निशाना बना लिया।
​मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने हटाया बीच सड़क से वाहन
जिस वक्त युवक का चालान कटा, उसी समय बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र पटना से कैमूर होते हुए भभुआ मुख्यालय जा रहे थे। मंत्री का काफिला जैसे ही चांदनी चौक पहुंचा, भड़के बाइक सवार ने सीधे उनकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दी और रास्ता रोक दिया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए मंत्री का काफिला रुका रहा। आनन-फानन में मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और बाइक को रास्ते से हटाकर काफिले को आगे रवाना किया। हालांकि, मंत्री के जाते ही युवक फिर से अपनी बाइक लेकर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया।
​
"पार्किंग की जगह नहीं, तो गाड़ी कहां खड़ी करें?"
घटना को लेकर हंगामा कर रहे बाइक सवार बिट्टू कुमार पटेल ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उसने कहा, "मेरी भभुआ रोड में दुकान है और मैंने अपनी बाइक वहीं खड़ी की थी। ट्रैफिक पुलिस ने बिना वजह चालान काट दिया, जबकि प्रशासन ने पूरे इलाके में गाड़ी खड़ी करने के लिए कोई पार्किंग या निर्धारित जगह नहीं दी है। इसी गुस्से में मैंने मंत्री जी की गाड़ी रोकी थी। हालांकि, मंत्री जी ने मुझसे कहा कि मैं इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात करूं।"
​
मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार प्रसाद ने बताया कि चालान कटने से नाराज एक युवक ने मंत्री की गाड़ी के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक को रास्ते से हटा दिया है।
​#Tags:
#KaimurNews #BiharNews #Mohania #TrafficPolice #BiharPolitics #ViralNews #Bhabhua #KaimurPolice #NewsUpdate