सेंसेक्स: 80,436 +295 निफ्टी: 24,541 +92 सोना: ₹72,450 +180 चांदी: ₹84,200 +350
रफ्तार न्यूज़ 24x7 �� 1,420 पाठक लाइव
�� विज्ञापन: +91 9006136690
TEAM INDIA LIVE
�� भारतीय पुरुष व महिला टीम के लाइव स्कोर लोड हो रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा बड़ी खबरें लोड हो रही हैं...
मुख्य समाचार (नवीनतम सबसे ऊपर)

भभुआ बाल सुधार गृह में एक कैदी की हुई संदिग्ध स्थिति में मौत,आज भभुआ कोर्ट में हुआ था उपस्थित ,खाना खाने के बाद बिगड़ी तबियत,परिजनों ने जाँच की मांग।

September 10, 2026 | रिपोर्टर: परवेज़ खान

भभुआ/कैमूर: 
कैमूर से बड़ी खबर आ रही है जहाँ भभुआ बाल सुधार गृह में एक कैदी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई,मृतक रूस्तम राइन भभुआ के चकबंदी रोड के रहने वाला था,नाबालिक किशोरी को बहला फुसला कर शरीरिक सम्बंध बनाया फिर उसे ब्लैक मेल कर यौनशोषण करता था।
जिसको लेकर 20 अगस्त 2026 को पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।
आज भभुआ सिविल कोर्ट में सुनवाई था सुनवाई के बाद उसे बाल गृह भेजा गया सब बच्चे खाना खा रहे थे तभी उसकि तबियत खराब हो गई तत्काल भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।मृतक के पिता और भाई सिकंदर अली ने उसे कैद में जान से मारने का आरोप लगाया कि आज कोर्ट में मुलाकात हुई थी सब ठीक था तो एक दो घण्टे में उसे क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई।

डॉ श्यामा कांत ने बताया कि भभुआ बाल सुधार गृह से एक बच्चा आया था जो पहले से ही मृत्य था ।भभुआ बाल सुधार गृह के इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि आज कोर्ट में पेशी थी पेशी के बाद बाल सुधार गृह आया था जब सब बच्चे खाना खा रहे थे तभी उसकी तबियत खराब हो गई तत्काल भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उसकि मौत हो गई।

सूचना पर पहुँचे भभुआ एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि बाल गृह से एक बच्चा आया है उसकी मौत हो गई है मामले की जाँच चल रही है डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण क्या है।