कैमूर: दुर्गा पूजा को लेकर मोहनियां SDO सख्त, NHAI और नगर निकायों को दिए साफ-सफाई और गड्ढे भरने के निर्देश
September 27, 2026
| रिपोर्टर: परवेज़ खान
स्थान: कैमूर (मोहनियां)आगामी दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मोहनियां अनुमंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) रत्ना प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर पंचायतों के सभी कार्यपालक पदाधिकारी और NHAI के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक के दौरान SDO रत्ना प्रियदर्शनी ने शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सड़कों की बदहाल स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नगर निकायों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुर्गा पूजा से पहले शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि त्योहार के दौरान जलजमाव की कोई स्थिति उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सड़कों के गड्ढे भरने और यातायात सुधारने का अल्टीमेटम
त्योहारों में बढ़ती भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए NHAI के अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। SDO ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों और सड़कों की विशेष निगरानी की जाए। जहां भी सड़कों पर गड्ढे हैं, उन्हें त्योहार से पहले दुरुस्त किया जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार सर्वेक्षण कर समस्याओं को तुरंत चिह्नित करने को कहा गया है।
प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर काम करने पर जोर दिया गया है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में स्पष्ट किया गया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी।
#Tags:
#KaimurNews #Mohania #DurgaPuja2026 #BiharNews #NHAI #NagarPanchayat #CleanlinessDrive #FestivalPreparation #BiharAdministration #LocalNews #PramodKumarReport
�� आज की खास डील्स व ऑफर्स (Sponsored)