सेंसेक्स: 80,436 +295 निफ्टी: 24,541 +92 सोना: ₹72,450 +180 चांदी: ₹84,200 +350
रफ्तार न्यूज़ 24x7 �� 1,420 पाठक लाइव
�� विज्ञापन: +91 9006136690
TEAM INDIA LIVE
�� भारतीय पुरुष व महिला टीम के लाइव स्कोर लोड हो रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा बड़ी खबरें लोड हो रही हैं...
मुख्य समाचार (नवीनतम सबसे ऊपर)

कैमूर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत श्रमदान: डीडीसी रोहित कर्दम के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में चला व्यापक सफाई अभियान

October 01, 2026 | रिपोर्टर: परवेज़ खान

​कैमूर (बिहार): 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत कैमूर जिले में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला समाहरणालय परिसर में आयोजित इस विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रोहित कर्दम (भा.प्र.से.) ने किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
​अभियान के दौरान डीडीसी रोहित कर्दम ने कहा, "स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है—आइए, स्वच्छ कैमूर के निर्माण में अपना योगदान दें।" उन्होंने जिलेवासियों से अपने आसपास सफाई रखने और अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
समाहरणालय परिसर में आयोजित इस श्रमदान में डीआरडीए निदेशक प्रीतम आनंद, मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, कार्यक्रम परियोजना अधिकारी, डीजीसी, भभुआ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक और सफाई कर्मियों सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

​जिले की सभी पंचायतों में भी चला अभियान
समाहरणालय के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों की प्रत्येक पंचायत में भी “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों और आम नागरिकों ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस राष्ट्रव्यापी पहल का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक प्रयास से स्वच्छ कैमूर का निर्माण करना है।
​#SwachhataHiSeva2026 #KaimurNews #SwachhKaimur #Shramdaan #BiharNews #CleanIndia #SwachhBharatMission #KaimurAdministration