दुर्गावती पुलिस ने प्रतिबंधित मांस और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
October 04, 2026
| रिपोर्टर: परवेज़ खान
कैमूर/दुर्गावती: दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मवेशी मांस की तस्करी को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने एक सीएनजी टेंपो से करीब 60 किलोग्राम कटा हुआ मवेशी का मांस बरामद करते हुए मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कल्याणपुर-डुमरी मार्ग से एक टेंपो में अवैध मवेशी मांस की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध सीएनजी टेंपो (संख्या UP65 JT 2181) को रुकवाकर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से लगभग 60 किलो मांस बरामद हुआ।
मौके से पकड़े गए दोनों आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्की बाजार कचहरी निवासी शहजादे खान (पिता- इश्तहार) और मोहम्मद उमर (पिता- मोहम्मद रुस्तम कुरैशी) के रूप में हुई है।
दुर्गावती पुलिस ने प्रतिबंधित मांस और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Durgawati #KaimurNews #BiharPolice #CrimeNews #MeatSmuggling #UPPolice #BreakingNews #BiharCrime #VaranasiNews #KaimurPolice
�� आज की खास डील्स व ऑफर्स (Sponsored)