सेंसेक्स: 80,436 +295 निफ्टी: 24,541 +92 सोना: ₹72,450 +180 चांदी: ₹84,200 +350
रफ्तार न्यूज़ 24x7 �� 1,420 पाठक लाइव
�� विज्ञापन: +91 9006136690
TEAM INDIA LIVE
�� भारतीय पुरुष व महिला टीम के लाइव स्कोर लोड हो रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा बड़ी खबरें लोड हो रही हैं...
मुख्य समाचार (नवीनतम सबसे ऊपर)

पटना में इलाजरत कैमूर के वरीय अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह का पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने जाना हाल-चाल, संघ से की आर्थिक मदद की मांग

October 02, 2026 | रिपोर्टर: परवेज़ खान

​भभुआ/पटना:
जिला अधिवक्ता संघ भभुआ (कैमूर) के 82 वर्षीय वरीय अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से पटना के धामा स्पेशलिस्ट अस्पताल में इलाजरत हैं। बीते 12 सितंबर 2026 को ब्रेन हैमरेज होने के बाद उन्हें 13 सितंबर को पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय लगातार उनके परिजनों के संपर्क में हैं और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
​आज, 2 अक्टूबर 2026 को पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वरीय अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह और उनके अधिवक्ता पुत्र आनंद कुमार से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों की देखरेख में अब उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है।
​53 वर्षों का विधि सेवा का लंबा सफर
पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि ग्राम अवखरा (थाना चैनपुर) एवं वर्तमान में भभुआ के प्रोफेसर कॉलोनी (वार्ड संख्या-5) निवासी रमेश चंद्र सिंह पिछले 53 वर्षों से जिला अधिवक्ता संघ के सक्रिय और नियमित सदस्य हैं। वे संघ के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं तथा 2013 में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लगभग 25 वर्षों तक अपर लोक अभियोजक (एपीपी) के रूप में सेवा दी है और कई प्रतिष्ठित बैंकों के लीगल एडवाइजर भी रहे हैं। वकालत के 50 वर्ष पूरे होने पर उन्हें संघ सभागार में भव्य रूप से सम्मानित भी किया जा चुका है। उनके दोनों पुत्र—रवि शंकर कुमार और आनंद कुमार—भी भभुआ न्यायालय में ही वकालत करते हैं।

​संघ से अविलंब आर्थिक सहयोग की अपील
पूर्व महासचिव ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान अब तक लगभग चार लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और उपचार अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि इतने वरिष्ठ सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद जिला अधिवक्ता संघ भभुआ की ओर से अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। उन्होंने संघ प्रबंधन से आग्रह किया है कि जीवनपर्यंत विधि सेवा और संघ को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले वरीय अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह के इलाज हेतु तत्काल प्रभाव से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
​#Bhabhua #Kaimur #Patna #LawyersAssociation #DistrictCourtBhabhua #AdvocateNews #BiharNews #HealthUpdate #LegalCommunity #KaimurNews