तिवई में किसान गोष्ठी का आयोजन: कृषि वैज्ञानिकों ने रागी, दलहन और तिलहन की वैज्ञानिक खेती के दिए टिप्स।
October 01, 2026
| रिपोर्टर: परवेज़ खान
चैनपुर (भभुआ/कैमूर):प्रखंड क्षेत्र के अमाव पंचायत अंतर्गत तिवई राजस्व गांव में कृषि विभाग एवं 'आत्मा' के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में क्षेत्र के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
गोष्ठी के दौरान मुख्य रूप से मोटे अनाज के रूप में रागी (मडुआ) की खेती तथा क्षेत्र में दलहनी एवं तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार एवं उप परियोजना निदेशक (आत्मा) नवीन कुमार ने उपस्थित किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। उन्होंने उन्नत बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर बुआई और फसलों को कीट व रोगों से बचाने के उपाय विस्तार से बताए, ताकि किसान कम लागत में बेहतर पैदावार और अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकें।
इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM) संदीप कुमार शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM) मनीष कुमार सहित किसान सलाहकार लालबहादुर गौड़, चन्द्रकांत सिंह, श्याम कुमार सिंह और पंचायत के कई प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
#Hashtags:
#KisanGosthi #ChainpurNews #Bhabhua #KaimurNews #Tiwayi #AmavPanchayat #AgricultureNews #ATMA #RagiFarming #DalhanTilhan #BiharAgriculture #FarmersAwareness
�� आज की खास डील्स व ऑफर्स (Sponsored)